प्रयागराज ट्रेन का राजगढ़ मे शुरू हुआ ठहराव, ट्रेन चालक और परिचालक का किया स्वागत

Jun 25, 2025 - 13:14
 0
प्रयागराज ट्रेन का राजगढ़ मे शुरू हुआ ठहराव, ट्रेन चालक और परिचालक का किया स्वागत

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार से प्रयागराज ट्रेन का ठहराव हुआ। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगो ने ट्रेन के चालक व परिचालक का फूल व साफा पहनाकर स्वागत किया। वही रेलवे के अधिकारियों सहित अन्य लोगो ने टैंन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकास हुए राजगढ़ रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के समय केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव थे। उनसे विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रयागराज व मंडोर ट्रैन के राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी। ट्रैन के ठहराव की मांग काफी लंबे से चली आ रही थी। जिसके चलते केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया था। जिसके उपरांत बुधवार से प्रयागराज ट्रेन का ठहराव हुआ। वही मंडोर ट्रेन के राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव को लेकर प्रयास किये जा रहे है। जोकि जल्दी ही रुकेगी। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................