पहली बार ‘नगरपालिका की सरकार’ चुनने को तैयार गोविंदगढ़, 57 ने ठोकी दावेदारी, 207 ने खरीदे नामांकन फॉर्म

Aug 29, 2026 - 20:53
 0
पहली बार ‘नगरपालिका की सरकार’ चुनने को तैयार गोविंदगढ़, 57 ने ठोकी दावेदारी, 207 ने खरीदे नामांकन फॉर्म

गोविंदगढ़, अलवर

नगर पालिका गोविंदगढ़  में पहली बार बनने जा रहे निर्वाचित बोर्ड को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है।  नगर पालिकाओं में 25 वार्डों के पार्षदों के चुनाव होने हैं। गोविंदगढ़ नगर पालिका में चेयरमैन पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

नगर पालिका चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। 11 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशी 31 अगस्त तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 29 अगस्त तक गोविंदगढ़ में 57 नामांकन पत्र जमा हुए हैं, जबकि 207 नामांकन फॉर्म बेचे गए। अभीतक 207 नामांकन फॉर्म बिकने से चुनावी मैदान में जोरदार मुकाबले के संकेत मिल रहे हैं।

गोविंदगढ़ में नामांकन प्रक्रिया तहसील कार्यालय में उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर अभिषेक चारण के समक्ष चल रही है। पहली बार होने जा रहे नगर पालिका चुनाव में पार्षद पद के लिए पुरुषों के साथ महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिल रही है। 
शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन फॉर्म भरने पहुंचे।
नामांकन पत्रों के साथ आवश्यक दस्तावेजों और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करने के लिए नगर पालिका कार्यालय में दिनभर प्रत्याशियों की भीड़ रही। पालिका प्रशासन ने दस्तावेजों की गहन जांच के बाद करीब 200 एनओसी जारी कीं।

दोपहर 3 बजे तक चली प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसील कार्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रत्याशियों के साथ पहुंचे समर्थकों और परिजनों की मौजूदगी से तहसील कार्यालय परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। 

अब सबकी नजर 31 अगस्त पर है... कौन-कौन भरेगा पर्चा और किस वार्ड में बनेगा मुकाबला सबसे दिलचस्प?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................