डॉ. ए पी जे कलाम की पुण्यतिथी पर बारां में होगा मुस्लिम समाज का प्रबुद्धजन सम्मेलन
बारां (राजस्थान)
डाॅ कलाम जन सेवा संस्थान बारां की जिला बैठक आज दिनांक 25 जुन 2025 को डॉ मजीद मलिक कमांडो की अध्यक्षता में संपन्न हुई ,बेठक में आगामी 27 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथी पर कोटा संभाग स्तरीय मुस्लिम समाज का प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा ,कार्यक्रम के सह संयोजक माजिद सलीम ने बताया कि इस सम्मेलन में शिक्षा, केरियर गाइडेंस ,नशा मुक्ति ,आपसी सौहार्द ,एवं भाईचारा ,व्यक्तित्व निर्माण ,समाज सेवा ,कौमी एकता सहित अनेक विषयो पर चर्चा की जाएगी ,सम्मेलन में कोटा संभाग के लगभग 300 प्रबुद्धजन जो शिक्षा छेत्र से जुड़े लोग वकील ,इंजीनियर ,,डॉक्टर ,राजकीय अधिकारी ,कर्मचारी ,पेंशनर ,समाज सेवी ,प्रतिष्ठित ,एवम युवा वर्ग शिरकत करेगा,बेठक में मांगरोल नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन नाहीदा बेगम ,पूर्व वाइस चेयरमैन अशफ़ाक अंसारी ,अंता ईदगाह सदर रसूल मोहम्मद ,राकमा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशफ़ाक खान ,पूर्व वक्फ चेयरमैन जाकिर मंसूरी, पूर्व चेयरमैन हाजी लियाकत अली मेव ,इकबाल खान ,केलवाडा से शेख आबिद ,छिपा बड़ोंद के पूर्व सरपंच महफ़ूज़ अली ,अटरू से एडवोकेट अमीनुद्दीन, बारां से मोहम्मद अशफ़ाक भैय्या जी ,डॉ मुश्ताक ,इकबाल नेता ,वाजिद सलीम ,शाहीद इकबाल भाटी ,सहित आयोजन समिति के सदस्य मोजूद रहे ।
- शाहिद इकबाल

