दीक्षा चौरसिया बनी आईएएस,यूपीएससी परीक्षा में 44 वीं रैंक की हासिल; जिले सहित देश में नाम रोशन किया

Mar 9, 2026 - 17:53
 0
दीक्षा चौरसिया बनी आईएएस,यूपीएससी परीक्षा में 44 वीं रैंक की हासिल;  जिले सहित देश में नाम रोशन किया

अंता (शफीक मंसूरी) अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बारां जिले के छिपाबडौद कस्बे की बेटी दीक्षा चौरसिया को भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्य करने का तोहफ़ा मिला है।भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2025 में आईएएस बनकर ऑल इंडिया 44 वीं रैंक प्राप्तकर दीक्षा चौरसिया ने बारां जिले सहित देश का नाम रोशन कर समाज में गौरव बढ़ाया है।विदित रहे कि दीक्षा चौरसिया मूलतः छिपाबडौद की निवासी है और वर्तमान में एमपी इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं।आईएएस दीक्षा चौरसिया ने बताया कि उनका बचपन से ही सपना था कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करे।इसके लिए उन्होंने दिल्ली में रहकर पढ़ाई की ओर परीक्षा में उत्तीर्ण होकर यह मुकाम हासिल किया है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया।आईएएस दीक्षा के पिता रविन्द्र चौरसिया सीए ओर माता डॉ अभिलाषा चौरसिया भी इंदौर में ही कार्यरत हैं व इनका बड़ा बेटा देवांश चौरसिया ऑस्ट्रेलिया में इंजीनियर है।वही दूसरी ओर दीक्षा चौरसिया का यूपीएससी परीक्षा में चयन होने पर चौरसिया समाज में भी नाम रोशन होने पर अत्यंत हर्ष का विषय है। धनराज चौरसिया अंता प्रदेशाध्यक्ष चौरसिया महासभा राजस्थान प्रांत एवं समस्त कार्यकारणी चौरसिया महासभा राजस्थान प्रान्त द्वारा शुभकामनाएं देकर समाज की बेटी की  उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है