द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महुआ में प्रथम दिन माता-पिता की पूजा कर डॉक्टर्स का सम्मान कर डॉक्टर दिवस मनाया

Jul 1, 2025 - 16:20
Jul 1, 2025 - 16:21
 0
द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महुआ में प्रथम दिन माता-पिता की पूजा कर डॉक्टर्स का सम्मान कर डॉक्टर दिवस मनाया

महुवा,दौसा (अवधेश अवस्थी)
 महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महुवा में मंगलवार को बच्चों द्वारा माता पिताओ का पूजन कर विद्यालय का सत्र प्रारंभ हुआ । द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महुवा में अध्यनरत  बच्चों ने  माता-पिता व डॉक्टर्स का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेते हुए डॉक्टर दिवस मनाया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर विनय बोहरा ने बताया कि गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद मंगलवार को सभी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। जहां स्कूल में  विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर पुष्पों के साथ धूमधाम से स्वागत सत्कार किया गया ।
प्रार्थना सभा के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा उनके माता-पिता का पूजन सत्कार कर आशीर्वाद लिया गया। जहां एक और माता-पिता की आंखें भावुकता से नम नजर आई वहीं दूसरी ओर पहले दिन बच्चे उत्साह से भरपूर नज़र आए। 

मध्यांतर के पश्चात विद्यार्थियों की एक टीम '"डॉक्टर दिवस" के अवसर पर डॉक्टर्स से मिलने *राजकीय उप-जिला चिकित्सालय, महुआ पहुंची। जहां विद्यार्थियों ने   महवा चिकित्सा प्रमुख डॉ राम सिंह  मीना डॉ रमेशहरिपुरा,डॉ बत्ती लाल , डॉ हेमराज , डॉ दिनेश मीना , डॉ रमेश , डॉ  पूनम , डॉ नीतू मीना , डॉ पवन खंडेलवाल , डॉ रविकांत गुप्ता, डॉ शिवचरण गुर्जर, डॉ जगमोहन गोयल , डॉ पंकज , डॉ अशोक जैन , डॉ मोहन लाल शर्मा, डॉ वाहिद हुसैन ,डॉ  राकेश अवस्थी , डॉ अवधेश गौतम , डॉ माधव ,डॉ तन्मय , डॉ आंचल जैन, डॉ  रश्मि मीना  तथा अन्य स्टाफ का मालाओं पहनाकर  व मिष्ठान से मुंह मीठा कराने के साथ सम्मान व्यक्त किया। तत्पश्चात डॉक्टरों के द्वारा विद्यार्थियों को चिकित्सालय का भ्रमण करा कर उन्हें नई-नई तकनीकों  व चिकित्सा संबंधी नई जानकारीयों विस्तृत रूप से देते हुए उन्हें चिकित्सा पद्धति का ज्ञान दिया गया

इस अवसर पर  डायरेक्टर विनय बोहरा, सह-डायरेक्टर विकास बोहरा, विद्यालय संरक्षक गोपुत्रअवधेश अवस्थी, विद्यालय प्रधानाचार्य ओपी, अध्यापिका श्रधा  व संध्या , पी टी आई भूपेंद्र  व सुरेंद्र  एवं समस्त विद्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे  थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................