जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष ,चार घायल
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के समीप खैरथल जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के गांव खरेटा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल शैलेंद्र ने बताया कि उनके ही परिवार के बीच जमीन का बंटवारा पहले से चला आ रहा है, लेकिन सोमवार शाम को विवाद उस समय बढ़ गया जब एक पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान कहासुनी मारपीट में बदल गई और उनके परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शैलेंद्र ने अपने ही परिवार के लोगों पर हमला करने और गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।