नारायणपुर में विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आगाज आज से

Jul 1, 2025 - 16:14
 0
नारायणपुर में विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आगाज आज से

सकट (राजेंद्र मीणा) क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित श्री मुरली मनोहर चतुर्भुज मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से विश्व शांति क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना के लिए बुधवार को कलश यात्रा के साथ नवदिवशीय 23 वा श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आगाज गणेश पूजन के साथ विधिवत किया जाएगा । पूर्व सरपंच फतेह राम मीणा ने बताया कि यज्ञ व कथा के आयोजन को लेकर प्रात: 7 बजे सकट कस्बे के श्री बांके बिहारी  मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ विधिवत बैण्ड बाजों की स्वर लहरियों के बीच कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा सकट कस्बे की नगर परिक्रमा करते हुए कार्यक्रम स्थल नारायणपुर गांव पहुंचेगी । इसी दिन से यहां प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा वहीं 3 जुलाई से प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 9 बजे एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक विष्णु महायज्ञ का कार्यक्रम आयोजित होगा। भागवत कथा कार्यक्रम के कथा व्यास संत साईं राम महाराज होगे वही विष्णु महायज्ञ का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ यज्ञाचार्य पं रामबाबू शर्मा के द्वारा सम्पन्न करवाया जाएगा। यज्ञ व कथा का समापन पूर्णाहुति के साथ 10 जुलाई को होगा इस मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................