अभिभाषक संघ ने हनुमान मंदिर परिसर में किया पौधारोपण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे के अभिभाषक संघ अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व पर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए गोपाल सैनी एडीजे सुनील जांगिड़ एसीजेएम पंरणित कौर न्यायिक मजिस्ट्रेट उपखंड अधिकारी मोहकम सिंह भाजपा अध्यक्ष संजीव कटारा नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे कस्बे के जागरूक नागरिकअभिभाषक संघ ने मिलकर खेड़ा वाले हनुमान मंदिर परिसर एवं श्री शिव सेवा समिति द्वारा नव निर्माणधीन शिव मंदिर एवं गौशाला में जगह जगह पौधारोपण किया। अभिभाषक संघ अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को करीब 101 से अधिक पौधे लगाए व सभी अधिवक्ताओं ने एक एक पौधे की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर अभिभाषक संघ के एडवोकेट रंजीत यदुवंशी गोविंद गुप्ता कैलाश गुप्ता सुनील अग्रवाल मुकेश जैन रतन सिंह राहुल अग्रवाल रामलाल केन विष्णु साहू आदि बार के सदस्यों सहित कस्बे के सतीश बसवाल प्रकाश प्रजापत भाजपा के जैकी खंडेलवाल अविनाश खारवाल श्री शिव सेवा समिति सदस्य एवं नगर पालिका स्टाफ मौजूद रहे।

