गांधी जयंती पर लायंस क्लब राजगढ़ ने चलाया स्वच्छता अभियान; सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

Oct 3, 2026 - 18:06
 0
गांधी जयंती पर लायंस क्लब राजगढ़ ने चलाया स्वच्छता अभियान; सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता : गांधी जयंती के पावन अवसर पर लायंस क्लब राजगढ़ की ओर से सेवा सप्ताह का शुभारंभ एक व्यापक स्वच्छता एवं सफाई अभियान के साथ किया गया। इस अभियान के तहत क्लब के सदस्यों ने मालाखेड़ा गेट स्थित भागवत स्थल पर पहुंचकर श्रमदान किया और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।

14 अक्टूबर तक चलेंगे सेवा कार्य क्लब के सचिव लायन एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि गांधी जयंती के विशेष अवसर पर शुरू हुआ यह सेवा सप्ताह आगामी 14 अक्टूबर तक निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान क्लब द्वारा विभिन्न जनसेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने और सार्वजनिक स्थलों को हमेशा स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लायंस क्लब राजगढ़ के अध्यक्ष लायन लोकेश रावत, लायन खेम सिंह आर्य, पीएमजेएफ लायन वीरेंद्र दाधीच, लायन एन.एल. वर्मा, लायन रामनिवास मीना, गिर्राज प्रजापत, एडवोकेट योगेश व्यास और भागचंद सहित क्लब के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................