विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा से मिले जुबेर खान
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय समिति के पूर्व सदस्य बॉक्सर जुबेर ने जयपुर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
जानकरी के अनुसार जुबेर खान ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह रधावा, गोविंद डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली से मुलाकात की।
इस दौरान बॉक्सर जुबेर खान ने तीनों नेताओ का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान बॉक्सर जुबेर खान ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति पर विस्तार से चर्चा की। जुबेर खान ने लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के बारे में विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष टीकाराम जुली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा को अवगत करवाया।

