जनहित के मुद्दों को लेकर प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिला
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जनहित के मुद्दों को लेकर अलवर सांसद केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की।
बैठक के दौरान जल जीवन मिशन एवं चंबल परियोजना के तहत जल जीवन मिशन जल आपूर्ति को लेकर सारगर्वित संवाद किया। साथ ही घाट कैनाल (लक्ष्मणगढ़ ) परियोजना के विस्तार प्रभाव को लेकर भी मंत्री से सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं आशाओं और अपेक्षाओं को उनके समक्ष रखा। जिस पर उन्होंने पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से विचार कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
क्षेत्रीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने व्यस्त समय में भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और प्रतिनिधिमंडल से क्षेत्र की समस्याओं को लेकरआत्मीयता से संवाद किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी बनाराम मीणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिराम दीक्षित भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा एडवोकेट, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष चंद्रशेखर दिक्षित एडवोकेट, सार्वजनिक पुस्तकालय अध्यक्ष रवि शर्मा, समाज सेवी गंगा लहरी प्रजापत मुकेश पटेल हरसाना, सहित राजगढ़ सैनी समाज के लोग उपस्थित थे ।


