शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय वाक पीठ संगोष्ठी 18 व19 जुलाई को होगी आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) जिला शिक्षा अधिकारी खैरथल तिजारा के शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय वॉक पीठ संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 18 व 19 जुलाई 2025 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीबी रानी कोटकासिम में कराया जाना निश्चित हुआ है।
जिला शिक्षा अधिकारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्घाटन पूर्व विधायक रामहेत यादव के कर कमलों द्वारा दिनांक 18-7- 25 को प्रातः 9:00 बजे किया जाएगा।

