पुलिस ने की मानवता की मिसाल पेश: मानसिक रूप से विक्षिप्त दो युवकों को परिवार से मिलाया
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पुलिस ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त दो युवकों को परिवार से मिलाया है। कोतवाल राजेश मीना ने बताया कि सूचना मिली थी की दो युवक घूम रहे। जोकि की मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसके लिए सोशल मीडिया सहित अन्य पर मुहिम चलाकर पहचान की कोशिश की। जिस पर दोनों युवकों के परिजनों की जानकारी मिली। जिससे युवक डिठोरा मझोका, मुरादाबाद यूपी निवासी इब्राहिम पुत्र समसूदीन (28 वर्ष) व भकोडा कादरचौक, बदायूं यूपी निवासी कमलेश पुत्र नत्थूलाल कश्यप (28 वर्ष) के रूप में हुई। वही इस सूचना पर परिजन राजगढ़ थाने पर पहुंचे। दोनों युवकों को पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
परिजनों में युवकों के मिलने पर खुशी की लहर दौड़ गयी और उन्होंने राजगढ़ पुलिस का आभार जताया। साथ ही कोतवाल राजेश मीना ने आमजन से अपील भी की है, अगर इस तरीके से कस्बे में कोई भी मानसिक रूप से विक्षिप्त दिखे जो अन्य जगह प्रतीत हो। इसकी सूचना पुलिस को दे, ताकि पुलिस उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचा सके।


