कठूमर में निर्माणाधीन हॉल का लेंटर गिरने से 4 मजदूर घायल, दो अलवर रैफर
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के खेरली रोड पर रविवार शाम को निर्माणधीन एक हाल का तीस पैंतीस फीट लेंटर गिरने से चार मजदूर गिर कर दब गये। जिनमें से दो गंभीर घायलों को अलवर रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कस्बे के खेरली रोड पर कैलाश चंद्र शर्मा के घर पर हाल की छत पर मशीन द्वारा लैंटर गिर रहा था और उस माल को छत पर मजदूर फैला रहे थे कि अचानक लैंटर के नीचे सैटरिंग कमजोर होने के कारण छत का लैंटर नीचे गिर गया और लेंटर के साथ ही छत पर काम कर रहे मजदूर नीचे आ गिरे और लेंटर में दब गये।
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर जवाहर सैनी ने बताया कि घायल मजदूरों में राजू पुत्र रमेश जाति जाटव निवासी मसारी, मानसिंह पुत्र मंगल जाटव निवासी रानोली , जगदीश पुत्र मंगल जाटव निवासी रानोली, भोबल पुत्र रहमत निवासी चौहरी का नंगला जाति मेव घायल हो गए। जिन्हें कठूमर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ हेमंत वर्मा ने उपचार के दौरान लैंटर में दबे चार मजदूरों में से गंभीर रूप से घायल मानसिंह जाटव व जगदीश जाटव दोनों को अलवर रैफर कर दिया गया।