पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गोविन्दगढ़ पहुंच मृतक वकार के परिजनो को दी संवेदना

Nov 1, 2025 - 15:03
 0
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गोविन्दगढ़ पहुंच मृतक वकार के परिजनो को दी संवेदना

गोविन्दगढ़ (अलवर)। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गोविंदगढ़ रेलवे फाटक के पास लगे मेगा ट्रेड फेयर में युवकों के बीच झगड़े के बाद मृतक वकार के परिजनो एवं ग्रामीणों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर आरोपियों की तुरंत गिरफ़्तारी की मांग करते हुए कठोर से कठोर सजा दिलाने की बात कही।
उन्होंने कहा  कि राजस्थान प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से ही पूरे राज्य में अराजकता का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों में अब पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है।  मेगा ट्रेड मेले में इस तरह की घटना को अंजाम देना पुलिस प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े करता है।
उन्होंने मृतक के परिजनों को संवेदना देते हुए भरोसा दिलाया कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा, विधायक ललित यादव, इमरान खान, आर्यन जुबेर खान, संजीव बारेठ, उमरदीन खान, विश्राम गुर्जर, हिम्मत चौधरी सहित मृतक के परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है