लक्जरी होटलों में एडवांस बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को रामगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद

Jul 18, 2025 - 14:05
 0
लक्जरी होटलों में एडवांस बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को रामगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा) लक्जरी होटलों में एडवांस बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को रामगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की है । अलवर पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में ऑनलाईन ठगी, सैक्सटार्शन, ओएलएक्स आदि फ्रॉड के विरुद्ध डॉ तेजपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला अलवर के निर्देशन में एवं सुनील प्रसाद शर्मा वृताधिकारी वृत रामगढ़ अलवर के सुपरविजन में थानाधिकारी डॉ विजेन्द्र सिंह पु०नि० थाना रामगढ के नेतृत्व में साईबर फ्रॉड प्रभावित स्थान पर दबिश देकर 2 मुलजिम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 एन्ड्रोईड मौबाईल फोन व 2 मोटरसाईकिल बरामद किये हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में 17/7/2025 को चलाये जा रहे विशेष अभियान सायबर शील्ड/एंटी वायरस अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुये आरोपी मुजाहिद पुत्र हमीद जाति मेव उम्र 30 साल निवासी अँझपुरी पुलिस थाना कैथवाडा जिला डीग व हनीफ उर्फ हन्नी पुत्र जसमाल जाति मेव उम्र 40 साल निवासी अलावडा पुलिस थाना रामगढ़ जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 3 एन्ड्रोईड मोबाईल फोन व 2 मोटरसाईकिल बरामद किये गए। और इनके खिलाफ 17.07. 2025 धारा 318(4), 316 (2) बीएनएस व 66 डी आई०टी० एक्ट पुलिस थाना रामगढ में दर्ज कर दी है 

वारदात करने का तरीका 
 गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व वाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल बना लग्जरी होटलों का फोटो लगाकर आमजन को धोखाधडी का शिकार बनाते हुए स्वयं को लग्जरी होटलों में रूम किराये पर देकर एडवांस बुकिंग करने वाले व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करते हुए बुकिंग के पैसे को फर्जी UPI ID या स्कैनर, बैंक खाते में डलवाते हैं।
 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में  डॉ विजेन्द्र सिंह पु०नि० थानाधिकारी, बलदेव सिंह हैंड कांस्टेबल , कांस्टेबल सुनिल कुमार,मूलाराम, हरभान सिंह, मनमोहन सिंह ,बाबूलाल, कैलाश सिंह शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................