महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का निरीक्षण, परामर्शदाताओं की समस्याओं पर दिए गए समाधान के निर्देश

Jul 18, 2025 - 14:06
 0
महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का निरीक्षण, परामर्शदाताओं की समस्याओं पर दिए गए समाधान के निर्देश

 मुंडावर (देवराज मीणा) नीमराना थाना परिसर स्थित महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का निरीक्षण शुक्रवार को किया गया। यह निरीक्षण विभाग की सुपरवाइजर मुनेश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विधिक परामर्शदाता काजल एवं सामाजिक परामर्शदाता सुषमा भी मौजूद रहीं।
निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर द्वारा केंद्र की समस्त व्यवस्थाओं की गहराई से समीक्षा की गई। विशेष रूप से परामर्शदाताओं के कार्य परिवेश, गतिविधियों और कार्यशैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। परामर्शदाताओं द्वारा सामने रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
सुपरवाइजर मुनेश यादव ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान और कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला केंद्रों की सफलता कर्मचारियों के बेहतर अनुभव और सुविधा पर निर्भर करती है। यह निरीक्षण केंद्र की कार्यप्रणाली को सुचारु एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................