नार्को कोऑर्डिनेशन केंद्र की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, नशा मुक्त अभियान को लेकर दिए अहम निर्देश

May 7, 2026 - 20:08
 0
नार्को कोऑर्डिनेशन केंद्र की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, नशा मुक्त अभियान को लेकर दिए अहम निर्देश

खैरथल (हीरालाल भूरानी )   जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सचिवालय में नार्को कोऑर्डिनेशन केंद्र (NCORD) की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, अफीम एवं गांजे की अवैध खेती, ट्रामाडोल व कोडिन आधारित दवाइयों के दुरुपयोग तथा भांग के वैध ठेकों पर संचालित अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में एनडीपीएस अधिनियम एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा भी की गई। जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी बैठक से पूर्व जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से सर्वे कर विद्यालय परिसरों के 100 मीटर दायरे में संचालित तंबाकू विक्रेताओं की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि अभियान चलाकर स्कूल परिसरों को तंबाकू मुक्त बनाया जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले के सभी स्कूलों में नियमित रूप से नशा मुक्ति गतिविधियां आयोजित की जाएं, जिससे बच्चों एवं युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके। इसके साथ ही मेडिकल स्टोरों पर पर्चे से मिलने वाली दवाइयों की निगरानी रखने तथा अवैध रूप से बेची जा रही कोडिन व ट्रामाडोल जैसी दवाइयों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई एवं चालान सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया।
 जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित अवैध गतिविधि की सूचना टोल फ्री नंबर 1933 पर दी जा सकती है, ताकि प्रशासन एवं पुलिस समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय ने कहा कि यदि अन्य जिलों में अवैध मादक गतिविधियों में जिले के किसी व्यक्ति की संलिप्तता की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराया जाए, ताकि जिले में ऐसी गतिविधियों को पनपने से रोका जा सके। उन्होंने भांग के ठेकों पर नियमों के अनुसार विक्रय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर , उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग , उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , एनसीबी जयपुर के , जिला शिक्षा अधिकारी सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................