योगीश्वर महादेव सिद्ध पीठ मंदिर परिसर में सत्संग का हुआ आयोजन: सरजू सागर कोट बांध पर स्थित मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक का कार्यक्रम

Jul 20, 2025 - 13:18
 0
योगीश्वर महादेव सिद्ध पीठ मंदिर परिसर में सत्संग का हुआ आयोजन: सरजू सागर कोट बांध पर स्थित मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक का कार्यक्रम

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) सावन महीने के दूसरे सोमवार से पूर्व निकटवर्ती सरजू सागर को बांध पर स्थित योगीश्वर महादेव सिद्ध पीठ मंदिर परिसर में रविवार को सत्संग का आयोजन हुआ l सत्संग का आयोजन रविवार को दिनभर मंदिर परिसर में चलता रहा जिसमें गायकारों ने भजनों की रसगंगा प्रवाहित की l  साध्वी डॉक्टर योग श्रीनाथ महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार से पूर्व रविवार को कोट बांध पर स्थित मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक व प्रसादी का आयोजन भी हुआ जिसमें दुरदराज से आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l रविवार को कोट बांध पर पर्यटकों की भी अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी  l

दूर दराज से आकर पर्यटक कोट बांध का नजारा देखने के लिए आ रहे हैं l उदयपुरवाटी पुलिस प्रशासन की तरफ से कोट बांध पर कोई अनहोनी घटना न घटे इसके लिए RAC के जवान भी तैनात कर रखें हैं l रविवार को अवकाश होने की वजह से कोट बांध पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा l कोट बांध पर सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन का जप्ता पूरी तरह से तैनात है  l साध्वी डॉक्टर योग श्रीनाथ महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि रास्ता खराब होने की वजह से अगले महीने गोगानवमी से शुरू होने वाली 24 कोसीय परिक्रमा में श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है l साध्वी डॉक्टर योग श्रीनाथ महाराज ने  गोगा नवमी से पूर्व रास्ता ठीक करवाने की सरकार से मांग की है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................