मारवाड़ जंक्शन थाना के उप निरीक्षक पर मोयला समाज ने लगाया गंभीर आरोप

फर्जी गिरफ्तारी ओर अवैध वसूली का मामला दर्ज

Jul 21, 2025 - 14:13
 0
मारवाड़ जंक्शन थाना के  उप निरीक्षक पर मोयला समाज ने लगाया गंभीर आरोप

तखतगढ़ (बरकत खान) जिला पाली के मारवाड़ जंक्शन पुलिस थाना पर कुम्हार मोयला समाज ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्रतिपक्ष नेता हकीम खां के नेतृत्व में जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कुम्हार मोयला समाज ने ज्ञापन में बताया कि पुलिस पर फर्जी गिरफ्तारी, एकपक्षीय जांच ओर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है। यह मामला 8 जुलाई 2025 को चिरपटिया गांव में घर के पास मोटरसाइकिल के प्लग निकाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हैं, जिसमें मोयला कुम्हार समाज ओर देवासी समाज के बीच झड़प हुई थी। मोयला कुम्हार समाज का कहना है कि पुलिस ने बिना ठोस सबूत के उनके 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से 7 व्यक्तियों को पाली सेशन कोर्ट से जमानत मिल चुकी है । समाज का दावा है कि जिन व्यक्तियों का इस झगड़े से कोई लेना-देना भी नहीं था, उन्हें भी चौथाराम मेघवाल के इशारे पर पुलिस ने निशाना बनाया जा रहा है।

अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक राधेश्याम पर आरोप है कि वे चौथाराम के कहने पर मामले को हिन्दू - मुस्लिम का रंग दे रहे हैं, जबकि समाज का कहना है कि वे हमेशा सभी सामुदायिको के साथ प्रेम भाव रहते आ रहे हैं। अवैध वसूली का आरोप समाज ने उपनिरीक्षक राधेश्याम पर बरकत खां ने 3000 हजार रुपए की अवैध वसूली का भी गंभीर आरोप लगाया है। ओर इसकी जांच की मांग रखी है। इसके अलावा, समाज का कहना है कि चौथाराम के इशारे पर पुलिस एकपक्षीय में कर रही है। ओर शरीफ व्यक्तियों को टारगेट किया जा रहा है। समाज की मांग मोयला कुम्हार समाज ने जिला कलेक्टर ओर एसपी से निष्पक्ष जांच, निर्दोष लोगों की रिहाई ओर अनुसंधान अधिकारी की भूमिका की जांच की मांग रखीं हैं। साथ ही अवैध वसूली के मामले में कड़ी कार्रवाई की अपील भी की

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................