सुमेरपुर थाना क्षेत्र का इनामी स्थाई वारंटी बदमाश गिरफ्तार

Mar 31, 2023 - 07:11
 0
सुमेरपुर थाना क्षेत्र का इनामी स्थाई वारंटी बदमाश गिरफ्तार

सुमेरपुर:- पाली जिला पुलिस अधीक्षक श्री गगनदीप सिंगला के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत सुमेरपुर पुलिस थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर पांच हजार इनामी और मर्डर केस में वांछित आरोपी केसर सिंह बांकली को सुमेरपुर पुलिस थाना टीम द्वारा लगातार पीछा कर तीन हजार किलोमीटर दूर गोवा से गिरफ्तार किया गया।
सुमेरपुर थाने के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली बृजेश सोनी के निर्देशन में एवं वृताधिकारी सुमेरपुर रजत विश्नोई के निर्देशन में एवं थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
रानी थाना क्षेत्र में प्रताप बाजार में पिछले साल 10.10.2022 को रात्रि में आठ से नौ बदमाश मुंह बांधे प्रदीप सिंह के ऑफिस पर हमला कर रमेश कुमार पुत्र जोधाराम जाति मीणा निवासी रानी थाना व भरत कुमार के साथ मारपीट की और मौके से भाग गए मारपीट के प्रकरण पर पुलिस ने  मुकदमा दर्ज अनुसंधान शुरू किया गया। मारपीट से घायल हुए रमेश कुमार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिससे मर्डर केस में लंबे समय से फरार इनामी बदमाश हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

बोलेरो जलाने में वांछित आरोपी गिरफ्तार: गत वर्ष दिनांक 24.09.2022 को रात्रि में  अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नरपत सिंह पुत्र सोहन सिंह जाति राजपूत निवासी कृष्ण विहार सुमेरपुर के घर में प्रवेश कर घर में खड़ी महिंद्रा बोलरो जीप को पेट्रोल डाल कर जला दिया था तब पुलिस ने प्रकरण संख्या 552/2022 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के अज्ञात व्यक्तियों को ट्रेस कर पूर्व में हिस्ट्रीशीटर रविंद्र सिंह मोरडू व नरेंद्र सिंह सालोदरिया को गिरफ्तार किया गया और प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी यशपाल रावल व छोटू सिंह को भी गिरफ्तार करने की सफलता प्राप्त की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................