जय भीम क्रिकेट कल्प टीम रही मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता
तखतगढ़: (बरकत खान) नगर के रामकावावास मोहल्ले के खेल मैदान में तीन दिवसीय मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता की समापन समारोह आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में जय भीम क्रिकेट कल्प टीम विजेता रही।जबकि एमएमजी ग्रुप टीम उप विजेता रही।मेघवाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन दिनों से स्पर्धा की झलक दिखी।जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी व नकदी सौपी। सुबह पहला सेमीफाईनल मैच महावीर बस्ती वएमएमजी ग्रुप के बीच खेला। मैच में एमएमजी ग्रुप टीम विजय रही।दूसरी सेमूफाइनल चिंकी वौरियर व जय भीम के बीच खेला। सेमीफाइनल खेल में जय भीम क्रिकेट क्लब विजय होकर फाइनल में पहुंची। फाइनल भीम क्रिकेट क्लब व एमएमजी ग्रुप को बीच खेला गया। भीम क्रिकेट क्लब विजय रही।मेघवाल समाज तखतगढ़ के तत्वावधान में आयोजित पहली समाज की प्रतियोगिता में 10 टीमों ने पंजियन करवाया।निर्णायक के रूप में नेनाराम व आकाश परमार रहे।


