न्यायालयों के सभी न्यायिक कर्मचारी 18 जुलाई से सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण आज छटवे दिन भी काम काज थप
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आव्हान पर वैर स्थित न्यायालयों के सभी न्यायिक कर्मचारी 18 जुलाई से सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण आज छटवे दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण वैर स्थित सभी न्यायालयों का कामकाज ठप्प रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिनस्थ न्यायालय कर्मचारियों की मांग है कि उनके केडर पुनर्गठन नहीं करने के विरोध में अधिनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों द्वारा यह सामूहिक अवकाश अनिश्चित
कालीन रखा गया है।
इस अवसर पर अधिनस्थ न्यायालय के अपर जिला एंव सैशन न्यायालय के रीडर अरविंद गोयल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय प्रथम के रीडर लाला राम सैनी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वितीय के रीडर सतीश कुमार,न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के रीडर मोहन प्रकाश शर्मा, रीडर गोविन्द सिंह, सहित नरेश बसंल, नाज़िर, के. के.गर्ग, नाजिर रामअवतार गुप्ता, जीतेन्द्र उपाध्याय, जगदीश प्रसाद, लोकेन्द्र शर्मा, इन्दिरा पहाडिया, राम मोहन धाकड, धर्मेन्द्र शर्मा, महेश चन्द्र शर्मा, प्रदीप पाण्डेय, रतन सिंह मनीष शर्मा, राजेन्द्र सिंह, आदि कर्मचारी उपस्थित थे।


