एक पखवाड़े से आबादी में पैंथर की आवाजाही, ग्रामीणों में दहशत
उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) जिले के वल्लभनगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत बाठरडा खुर्द में गत एक पखवाड़े से आबादी में पैंथर की हलचल देखी जा रही है। यहां गत रात्रि नो बजे मेनारिया समाज नोहरा के पास देखा गया। ग्रामीण धर्मेंद्र मेहता ने बताया की खेड़ा बस्ती जाने वाला मार्ग नाली निमार्ण के कारण बंद है इसलिए पंचायत मुख्यालय होते हुए कालिका माता रोड से घर जाना पड़ता है इस बीच नोहरे के पास पेंथर दिखा वह सड़क पार कर वासुदेव सरोवर की तरफ जा रहा था। बता दें की इससे पहले भी सीसीटीवी में देखा गया था। एक पखवाड़े में पेंथर दस बकरियां और कई स्वानो को अपना निवाला बना चुका है।
ग्रामीण मवेशियों के लिए चारा लेने खेत पर जाने से कतरा रहे है। शाम होते ही वे घर में रहने को मजबूर है। वही पैंथर को लेकर पशुपालक रात को मवेशियों की पहरेदारी कर रहे है।
सरपंच प्रतिनिधि पदम सिंह सारंगदेवोत ने बताया वन अधिकारी रेंज भींडर से बात हुई जिस पर उन्होंने बताया की वन नाका भटेवर से वनकर्मियो को भेज कर चिन्हित जगह पर पिंजरा लगाया जायेगा।
पेंथर देखा तो शोर मचाया
ग्रामीण दुर्गेश मेनारिया ने बताया की गत दिनों पहले भी पेंथर मेरी मोटरसाइकिल के सामने आ गया गनीमत रही मेरे शोर मचाने पर वह भाग गया। यह घटना जी एक्सप्रेस न्यूज़ की खबर के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया गया है। बाबूलाल गाडरी का कहना है की एक पेंथर नही है मेने तीन पेंथर एक साथ देखे है। वहीं पवन सोमावत ने बताया की मवेशियों के लिए चारा लेने खेत पर गए वहा पेंथर के पगमार्क देखे तो बिना चारे के ही घर आना पड़ा। ग्रामीणों में डर का माहौल व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है की पिंजरा लगा कर पेंथर परीवार को पकड़ा जाए।
नाथूलाल सेन पंप चालक ग्रा. प. बाठरडा खुर्दका कहना है कि -पानी की टंकी भरने के लिए कुएं पर जाना पढ़ता है जो गांव से दूर है पेंथर के डर से दो – तीन व्यक्तियों साथ ले जाना पड़ रहा है।