नवनियुक्त रेंज आईजी कैलाश विश्नोई ने किया पदभार ग्रहण
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर रेंज आईजी के रूप में किया पदभार ग्रहण, वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अफसर है विश्नोई, विश्नोई की पुलिस महकमे में ईमानदार व डिसीप्लेन अफसर के रूप में है छवि, विश्नोई को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, आईजी ने परेड का किया निरीक्षण, पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बोले विश्नोई, भरतपुर रेंज में हो रहा है पहले से बेहतर काम, इसको और बेहतर करने का करेंगे प्रयास, पुलिस के ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय ' पर करेंगे काम, पुलिस मुख्यालय व राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर करेंगे काम, भरतपुर रेंज में अवैध खनन, साइबर अपराध व संगठित अपराध की समस्या उसकी रोकथाम के लिए करेंगे काम, पुलिस थानों में परिवादियों की हो त्वरित सुनवाई, उच्च अधिकारियों को नहीं करना पड़े दखल, इस पर करेंगे काम, रेंज के सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों से रेंज आईजी की अपील, पीड़ित को सुनकर उसको न्याय दिलाने के लिए करें काम, जिससे पुलिस की छवि आमजन में सुधरे, साथ ही पुलिस की वर्दी पहनने वाला कार्मिक अनुशासन में रहकर करे काम ll

