उदयपुर में बारिश जारी: झीलों और बांधों में जलस्तर बढ़ा

Aug 21, 2023 - 18:00
 0
उदयपुर में बारिश जारी:  झीलों और बांधों में जलस्तर बढ़ा

उदयपुर (राजस्थान / मुकेश मेनारिया) उदयपुर में लगातार तीसरे दिन सोमवार को खंड वर्षा का दौर जारी है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मामूली बूंदाबांदी हो रही है। लगातार बारिश से तापमान में कमी आई है। गर्मी में लोगों को राहत मिली है। हालांकि कल देर रात तक हुई बारिश से​ जिले में कई जगह बिजली गुल रही। वहीं, झीलों और तालाबों में पानी की आवक जारी है। बीते 24 घंटे के मुकाबले दिन का पारा 1.6 डिग्री घटा है। हालांकि रात का पारा 1.8 डिग्री बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 32.6 डिग्री और रात का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटे के मुकाबले दिन का पारा 1.6 डिग्री घटा है। हालांकि रात का पारा 1.8 डिग्री बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 32.6 डिग्री और रात का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश उदयपुर शहर में 85 एमएम दर्ज की गई। इसके बाद मदार में 45 एमएम और बागोलिया में 49 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगे एक-दो दिन में भी खंड वर्षा होने की संभावना है। मादड़ी बांध का जलस्तर 32.1 फीट, देवास का 29.6 फीट पहुंचा उदयपुर में हो रही बारिश से जिले के बांधों और झीलों का जलस्तर बढ़ा है। 34 फीट भराव क्षमता वाले मादड़ी बांध का जलस्तर बीते 24 घंटे में 9 इंच बढ़कर 32.1 फीट पहुंच गया। देवास बांध का जलस्तर 2 इंच बढ़कर 29.6 फीट पहुंच गया है। वहीं, आकोदड़ा बांध का जलस्तर 2 इंच बढ़कर 58.5 फीट हो गया है। मदार नहर में 2.6 फीट और सीसारमा नदी में 3 फीट का बहाव जारी है।
अधिक मास के बाद आए सावन के दूसरे पखवाड़े में मेह फिर महरबान हुए हैं। रविवार को सुबह 5:30 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर टुकड़ों-टुकड़ों में रात 12 बजे तक चलता रहा। शाम 5 बजे तक शहर में महज 3 मिमी, लेकिन कैचमेंट में आधा इंच तक बारिश दर्ज की गई। बादलों से दिन का पारा 1.6 डिग्री गिरकर 31 डिग्री रह गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़त के साथ 25.2 जा पहुंचा। अगस्त में 18 दिन का ड्राय स्पेल बीतने के बाद लगातार दूसरे दिन की बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहा। शहर में सुबह 5:30 बजे खंड बरसात का दौर शुरू हुआ, जो 7 बजे तक जारी रहा। दोपहर में भी कई इलाकों में बौछार गिरी। शाम करीब 6 बजे रिमझिम का दूसरा दौर शुरू हुआ जो रात 12 बजे के बाद तक चलता रहा। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक स्वरूपसागर में 3, गोगुंदा 4 और झाड़ोल में 2 मिमी बारिश हुई। इससे पहले शनिवार को झाड़ोल में 17, कोटड़ा 4, मदार 19, नाई 12 और शहर में 4 मिमी पानी बरसा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................