मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुंखे ने अलावडा में हो रही सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया

Aug 1, 2025 - 13:35
 0
मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुंखे ने अलावडा में हो रही सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया

रामगढ़ (अलवर /राधेश्याम गेरा )मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुंखे गौरव रविन्द्र ने शुक्रवार दोपहर एक बजे बाद सीएचसी पंहुच सीएचसी की सफाई व्यवस्था और सीएचसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया| मौजूद डाक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सीएचसी में लगी ओपन जिम के उपकरण देखे और वंहा खडी घास की सफाई के लिए ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार जाटव को निर्देश दिए।
 उसके पश्चात समीप में संचालित इंद्रा रसोई का निरीक्षण किया साथ ही आज भोजन करने वालों को काटे गए कूपनों की कंप्यूटर में जांच करने के अलावा भोजन में बनाई गई दाल को चैक किया और वंहा रखी सूखी भोजन सामग्री व मसालों आदि को भी देखा। साथ ही सीएचसी के बाहर ठेकेदार द्वारा कराई जा रही सफाई के बारे में ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए। उसके बाद ग्राम पंचायत भवन के सामने पीएम श्री सीनियर सैकेंडरी विद्यालय के गेट पर गए तो वहां छुट्टी होने के कारण अंदर से बंद मिलने पर पिछे की तरफ बन रहे खेल मैदान और बन रही दिवार को देखने पंहुचे वंहा रास्ते में ईंट खंडजा होने के बावजूद दोनों तरफ पड़ी गंदगी देख नाराजगी जताते हुए 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुंखे ने ठेकेदार से कहा कि मुझे वह जगह दिखा दो जंहा आपने सफाई कराई हो। इस पर सफाई ठेकेदार और ग्राम विकास अधिकारी जुम्मा मस्जिद के समीप लाकर मुख्य सड़क के बगल में जेसीबी से कराई गई सफाई को दिखाया लेकिन वंही सड़क पर ही पड़ी कूडी़ गोबर और कचरे के ढेर देख असंतोष व्यक्त करते हुए वापिस चले गए।
ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सफाई का टेंडर जारी किए अभी कुछ समय ही हुआ है और ऊपर से बरसात के चलते प्रोपर सफाई नहीं हो पा रही है।
विकास अधिकारी विजय भाल ने बताया कि इस बारे में ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ विकास अधिकारी विजय भाल, ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार जाटव,नरेगा सहायक मुल्खराज व ठेकेदार और सफाई कोर्डिनेटर मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................