विधुत ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार ट्रांसफार्मर बरामद
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि 27 जुलाई 2025 को बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने ट्रांसफार्मर चोरी की मामला दर्ज करवाया था की दी गांव बुचपुरी में कृषि का ट्रांसफार्मर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है। इस पर मामला दर्ज कर टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। टीम ने तकनीकी व मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रांसफार्मर भी बरामद किया गया। पुलिस ने राजगढ़ थाना क्षेत्र के बबेली निवासी पहलाद उर्फ मोटा पुत्र प्रस्ताराम भील व कलेशान, ठेकडीन निवासी धारसिंह उर्फ उर्फ पोला पुत्र नानगराम बावरिया को गिरफ्तार किया है। वही आरोपियो ने आंधवाडी, नांगल धर्मू, नीमला, टहला व दौसा थाना क्षेत्र के बड़ियाल में भी विधुत ट्रांसफॉर्म चोरी करना स्वीकार किया है।

