राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास काकड़ में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्राचार्य वाकपीठ संगोष्ठी का हुआ आयोजन
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
ब्लॉक स्तरीय प्राचार्य वाकपीठ संगोष्ठी ब्लॉक थानागाजी का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास कांकड़ में दिनांक 4.8.2025 से 5 /8/ 2025 तक किया गया। संगोष्ठी में पधारे सभी संभागियों एवं अतिथियों का स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ शकुंतला यादव (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) थानागाजी द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों के संबंध में वार्ताकारों द्वारा वार्ताएं प्रस्तुत की गई जो सभी संभागियों के लिए अत्यधिक लाभप्रद रही। विद्यालय में विद्यालय स्टाफ के सहयोग से स्टेज व सरस्वती मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर में टीलावत परिवार द्वारा स्वर्गीय रामावतार शर्मा की पुण्यस्मृति में सरस्वती मां की मूर्ति भेंट की गई। विद्यालय परिवार द्वारा प्रातः 9:15 बजे विधिवत हवन व पूजन करवा कर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई तथा सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को प्रसाद वितरण किया गया । मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण रामेश्वर दयाल मीणा एसबीओ थानागाजी व राजकुमार यादव सीबीईओ नारायणपुर के कर कमलों द्वारा किया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तोलावास(बामनवास कांकड)के प्रधानाध्यापक हरिराम यादव द्वारा सभी संभागियों को एक-एक हैंडबैग भेंट किए गए। सभी संभागियों एवं अतिथियों द्वारा अल्प समय में विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षणिक विकास तथा विद्यालय के सौंदर्य करण की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। शाम को 5:00 बजे फोरम के अध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा द्वारा मेजबान स्थानीय विद्यालय परिवार को बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद प्रेषित कर दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी के समापन की घोषणा की गई व राष्ट्रगान के साथ संगोष्ठी का समापन किया गया।