शादी से 10 दिन पहले युवती ने की आत्महत्या, दोनों पक्षों में आरोप–प्रत्यारोप, पुलिस कर रही पूछताछ

Dec 1, 2025 - 10:57
 0
शादी से 10 दिन पहले युवती ने की आत्महत्या, दोनों पक्षों में आरोप–प्रत्यारोप, पुलिस कर रही पूछताछ

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर में शादी से दस दिन पहले 27 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में लटकी मिली युवती को परिजन देर रात अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। घटना अरावली विहार थाना क्षेत्र की है। एएसआई इशराक  ने बताया कि मृतका की पहचान सैजल विजय, निवासी काला कुआं के रूप में हुई है। सैजल की शादी 10 दिसंबर को भोपाल (मध्यप्रदेश) में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर नमन से होने वाली थी। परिजनों के मुताबिक घर में शादी की लगभग पूरी तैयारी हो चुकी थी। घटना के बाद लड़की पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी को लेकर उन पर दबाव बनाया जा रहा था। उनका कहना है कि शादी से पहले ही मानसिक तनाव पैदा किया जा रहा था, जिसके चलते बेटी ने यह कदम उठा लिया। वहीं, पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है और पूछताछ जारी है। सैजल के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि सैजल पहले सिल्वर ओक स्कूल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम कर चुकी थी।पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है