तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को कुचलकर घसीटा मौके पर मौत

Dec 3, 2025 - 12:21
 0
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक  को कुचलकर घसीटा मौके पर मौत

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर में बीती देर रात एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया जिसमें तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए चालक को कुचल दिया और करीब चार सौ मीटर तक घसीटकर ले गई। इस सड़क दुर्घटना में चालीस वर्षीय लोकेश निवासी बास वाली गली को अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकात्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार लोकेश रात को रोज़ाना की तरह सवारी छोड़कर अपने घर लौट रहे थे। जब वे अंबेडकर चौराहे से अपनी गली की ओर बढ़ रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा कार के आगे फंस गया राहगीरों ने शोर मचाकर गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि तेज गति और चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि लोकेश मेहनतकश और जिम्मेदार इंसान थे, जो अपने परिवार की रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए देर रात तक काम करते थे। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................