स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक आयोजित हुई
अंता (शफीक मंसूरी ) अंता नगर पालिका परिसर में बुधवार को 79 वां स्वतंत्रता दिवस उपखण्ड स्तरीय समारोह को हर्षोल्लास मनाए जाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल द्वारा की गई।पालिकाध्यक्ष खंडेलवाल ने बताया कि कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ स्टेशन रोड़ स्थित धानमंडी में मनाया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक व उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया जाएगा।इस दौरान तहसीलदार सत्यनारायण शर्मा, विकास अधिकारी राधेश्यामभील, अधिशासी अधिकारी महेन्द्र सिंह जाटव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ममता चौधरी,ओम मेरोठा, सुरभि खंडेलवाल सहित सभी विद्यालय केप्रधानाचार्य,प्रधानाध्यापक व पार्षदगण उपस्थित रहे l