झुंझुनू शहर मंडल भाजपा का पं०दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 2026 संपन्न
झुंझुनू (सुमेरसिंह राव) झुंझुनू शहर मंडल भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 2026 का भव्य दो दिवसीय आयोजन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अगुवाई में संपन्न किया। इस शिविर का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल, विचारधारा और नेतृत्व विकास के माध्यम से मजबूत बनाना है।
उद्घाटन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद की विचारधारा पर प्रकाश डाला और पार्टी की प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कुलहरी ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया तथा संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर दिया।
शिविर में विभिन्न सत्रों के माध्यम से जिले से प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु लगाए गए कार्यक्रम सह संयोजक राकेश शर्मा बगड़, जिला महामंत्री दिलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शेखावत व सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें वक्ताओं ने भाजपा की रीति नीति एव विचारधारा , सोशियल मीडिया का महत्व, चुनावी रणनीति और सामाजिक सेवा पर चर्चा की। आयोजन में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल, ताराचंद सैनी, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, महेंद्र सोनी मणिविहार, महावीर सोनी, पार्षद विजय कुमार सैनी, नरेन्द्र शर्मा, सुनील सैनी, खलील सिलावट, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, जगदीश गोस्वामी, राकेश सहल, अनिल जोशी, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा शहर मण्डल कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

