तालाब में भरा कचरा, बदबू से आमजन हुआ बेहाल: देखरेख के अभाव में अपना अस्तित्व खोने के साथ ही अपनी बदहाल स्थित पर तालाब बहा रहा आंसू

Aug 13, 2025 - 14:16
 0
तालाब में भरा कचरा, बदबू से  आमजन हुआ बेहाल: देखरेख के अभाव में अपना अस्तित्व खोने के साथ ही अपनी बदहाल स्थित पर  तालाब  बहा रहा आंसू

तखतगढ़. (बरकत खान) कस्बे में स्थित तालाब देखरेख के अभाव में अपना अस्तित्व खोने के साथ ही अपनी बदहाल स्थित पर आंसू बहा रहा है। तालाब का पानी इतना गंदा हो गया है की इसकी बदबू धीरे-धीरे चहूंओर फैल रही है। ऐसे में वार्डवासी व आमजन परेशान है।

 किसान तेजाराम प्रजापत , रमजान खा मोयला, रतन लाल चौधरी, रुपाराम चौधरी  आदि ने बताया कि लोगों ने तालाब को शौचालय बना रखा है जिसकी वजह से गंदगी बढती जा रही है। तालाब में मिट्टी अधिक जमा होने से मवेशी घास खाने जाते हैं और मलबे मे फंस जाते हैं। वार्डवासियो ने मांग की है नगर पालिका प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए ताकि वार्ड को गंदगी से राहत मिल सके और तालाब का अस्तित्व भी बना रहे।

तालाब का सौंदर्यकरण हो
वार्डवासियो ने बताया कि तालाब में पहले तो बारिश के पानी से भरा रहता था। इसका उपयोग गर्मी के समय जानवरों को पानी पिलाने के लिए करते थे। जिम्मेदारो ने इसकी और ध्यान नहीं दिया है। इसका अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म हो रहा है इसको लेकर वार्ड वासियों ने तालाब के सौन्दर्य करण की मांग की।

लगे कचरे के ढेर
तालाब के आसपास आसपास के लोगों ने कचरा डालते है जिसके चलते गंदगी बढ रही है कस्बे की नालियों से निकलने वाला गंदा पानी भी तालाब में जा रहा है जिसके चलते तालाब का पानी गंदा होता जा रहा है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है