बिना ड्यूटी सैलरी उठा रहे 14 कर्मचारी: स्टाफ ने देखे तक नहीं; एसीबी को मिली शिकायत के बाद की जांच

May 21, 2025 - 20:19
 0
बिना ड्यूटी सैलरी उठा रहे 14 कर्मचारी: स्टाफ ने देखे तक नहीं; एसीबी को मिली शिकायत के बाद की जांच

राजस्थान रोडवेज के झुंझुनूं डिपो में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। डिपो के 14 कर्मचारी बिना ड्यूटी किए ही हर महीने सैलरी उठा रहे हैं। मामले की शिकायत के बाद जयपुर मुख्यालय से एक उच्च स्तरीय जांच टीम ने आज झुंझुनूं डिपो का दौरा किया और चार घंटे तक सर्च किया। जांच टीम ने कई महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स अपने कब्जे में लिए हैं, जांच अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार जयपुर से आई जांच टीम में संभागीय प्रबंधक अवधेश शर्मा और सहायक संभागीय प्रबंधक उमेश नागर शामिल हैं। टीम ने डिपो में कर्मचारियों की हाजिरी, वेतन भुगतान रिकॉर्ड और अन्य संबंधित डॉक्युमेंट्स कब्जे में लिए हैं। दोनों अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी जाएगी, वहीं कुछ भी बताने से मना कर दिया।

गोपनीय शिकायत से हुआ भंडाफोड़ - घोटाले का खुलासा जयपुर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को मिली एक गुप्त शिकायत के बाद हुआ। शिकायत में बताया गया कि झुंझुनूं डिपो में कुछ कर्मचारी सालों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं, फिर भी उनकी हाजिरी नियमित रूप से दर्ज की जा रही है और उनके बैंक खातों में सैलरी भी लगातार भेजी जा रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि डिपो के मुख्य प्रबंधक गणेश शर्मा कर्मचारियों से रिश्वत लेकर उनकी हाजिरी दर्शा रहे हैं।

एसीबी ने रोडवेज मुख्यालय को सौंपी जांच - एसीबी ने मामले की गंभीरता को लेकर जांच की जिम्मेदारी रोडवेज मुख्यालय को सौंप दी। इसके बाद रोडवेज मुख्यालय ने एक तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया, जिसमें कार्यकारी प्रबंधक (शिकायत) और कार्यकारी प्रबंधक (विजिलेंस) को शामिल किया गया। समिति ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें सामने आया कि 14 कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने सालों से डिपो में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई, फिर भी उन्हें नियमित रूप से सैलरी मिल रही है।

डिपो स्टाफ ने कर्मचारियों को देखा तक नहीं - कुछ कर्मचारियों को तो डिपो स्टाफ ने कभी देखा ही नहीं था। इसके बावजूद उनके नाम ड्यूटी रोस्टर में नियमित रूप से दर्ज किए गए, उनकी उपस्थिति लगाई गई और वेतन उनके खातों में ट्रांसफर किया गया।

बिना ड्यूटी के ये कर्मचारी उठा रहे सैलरी - इन कर्मचारियों में कनिष्ठ लिपिक विजय सिंह थाकन, वरिष्ठ सहायक गौरव चौधरी, परिचालक सुमेर सिंह गावड़िया, महेंद्र चारण, सरिता धतरवाल, चालक विजेंद्र चौधरी, सुरेश कुमार, परिचालक विमला देवी, विनोद कुमारी, विजय सिंह चाहर, सुमन कटेवा, संजय भास्कर, विजय सिंह और रणवीर सिंह शामिल हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................