77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है । संस्थापक संरक्षक डॉ लाल थदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज़ादी के तराने शाम को 5 से 8 अजमेर ग्रैंड होटल अजमेर हॉस्पिटल के सामने लोहागल रोड अजमेर पर संस्था की तरफ से पांचवा कार्यक्रम है । सांस्कृतिक कमेटी के सदस्य रश्मि मिश्रा, कुंज बिहारी लाल और अशोक दरयानानी ने बताया की देशभक्ति गीतों के माध्यम से संस्था देश प्रेम, एकता, अखंडता, वासुदेव कुटुम्बकम और बहुजन हिताय का संदेश देती रही है ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख जिला परिषद श्रीमती सुशील कुंवर पलाड़ा और अध्यक्षता समाज सेवी शिवभक्त भंवर सिंह पलाड़ा करेंगे ।