बाइक पिकअप की टक्कर से एक की मौत दो घायल
तखतगढ़ (बरकत खा)
तखतगढ़ थाना क्षेत्र हाईवे 325 बलाना गुड़िया टोल नाके के पास एक पिकअप से बाइक को टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा जाया गया।जहा से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जोधपुर रेफर किया गया।
पुलिस ने बताया कि दुजाना टोल नाके के पास बाइक सवार तीन युवक पिकअप से टकरा गए । हादसे में दुजाना निवासी 28 वर्ष के किशोर कुमार पुत्र उमाराम मीना की मौत हो गई। ओर बाइक पर सवार दुजाना निवासी विसाराम पुत्र चैनाराम ओर गोविंद पुत्र शंकरलाल घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां से उपचार के बाद दोनों घायलों को हाई सेंटर रेफर किया गया है