जहाजपुर में 14 अगस्त को भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन

Aug 13, 2025 - 15:35
 0
जहाजपुर में 14 अगस्त को भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन
प्रतिकात्मक छवि

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उपखंड प्रशासन की ओर से 14 अगस्त (गुरुवार) को एक अद्भुत, भव्य और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा।

उपखंड अधिकारी राजकेश मीना ने बताया कि यह यात्रा प्रातः 10:30 बजे चावंडिया चौराहा से शुरू होगी, जिसमें जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल होंगे। यात्रा का उद्देश्य “एक ध्वज, एक स्वर, एक भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रशासन ने सभी से समय पर उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने की अपील की है। यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति के गीतों, नारों और उत्साह से गूंजते माहौल में निकाली जाएगी, जिसमें हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में मातृभूमि के प्रति प्रेम का जज़्बा होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................