अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक, समाज को एकजुट करने का आह्वान

Aug 13, 2025 - 15:46
 0
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक, समाज को एकजुट करने का आह्वान

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

तहसील क्षेत्र के ग्राम ठिकाना  कचावा  में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक तहसील अध्यक्ष हरिओम सिंह नरूका की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई। 
इस दौरान मुख्य अतिथि क्षत्रिय  महासभा के कार्यकारिणी तहसील अध्यक्ष हरिओम सिंह ने क्षत्रिय समाज के उत्पीड़न सामाजिक उत्थान एवं अन्य समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज समय की मांग है कि क्षत्रिय समाज को आपसी मतभेदों को भूलकर तथा संगठित होकर एकता के साथ एक मंच पर आना है। वक्ताओं ने समाज में फैली हुई कुरीतियों को लेकर शराबबंदी मृत्यु भोज दहेज प्रथा शिक्षा पर जोर दिया। इस मौके पर  जिला उपाध्यक्ष  नरपत सिंह नरूका कमांडो रामबाबू  सिंह पूरन सिंह टोडा जतन सिंह कृष्ण सिंह आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................