स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ऊर्जा विभाग करेंगे ध्वजारोहण

Aug 14, 2025 - 14:21
 0
स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ऊर्जा विभाग करेंगे ध्वजारोहण
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 14 अगस्त। जिला स्तरीय 79वां स्वाधीनता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ऊर्जा विभाग  हीरालाल नागर प्रातः 9 बजे केन्द्रीय विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर मार्च फास्ट की सलामी लेंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि स्वाधीनता दिवस का जिला स्तरीय समारोह केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा, पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान का वादन होगा। समारोह में प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण कर मार्च फास्ट की सलामी ली जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रातः 9.20 बजे माननीय राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन द्वारा किया जायेगा। प्रातः 9.35 बजे जिले की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समारोह में प्रातः 9.45 बजे सामूहिक गायन, प्रातः 9.55 बजे राष्ट्र भक्ति गीत, प्रातः 10.05 बजे शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन एवं प्रातः 10.30 बजे राष्ट्रगान की धुन का वादन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................