दिगंबर जैन मंदिर में चौकीदार को बंद कर ले उड़े करीब 12लाख के सोने चांदी अष्टधातु निर्मित सिंहासन,छत्र सहित अन्य सामान

Aug 14, 2025 - 14:24
 0
दिगंबर जैन मंदिर में चौकीदार को बंद कर ले उड़े करीब 12लाख के सोने चांदी अष्टधातु निर्मित सिंहासन,छत्र सहित अन्य सामान

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता
राजगढ़ कस्बे के मेला का चौराहा स्थित दिगम्बर जैन समाज नसिया जी मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया और मंदिर के चौकीदार को कमरे को कुंदी लगाकर बंद कर दिया। इससे पूर्व भी दो बार चोरी हो चुकी है। जिसका अभी तक कोई सुराग नही लगा है। मंदिर से करीब 12 लाख रुपये की लागत से सोने, चांदी व अष्टधातु से निर्मित सिंहासन, छत्र सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर समाज के लोग व राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना मौके पर पहुंचे। जहां घटनास्थल का जायजा लिया।

जैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने पुलिस के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि विगत दो बार भी नसिया जी के चोरी हुई। जिनमे पुलिस की ओर से कार्यवाही नही की गई और ना कोई सुराग लगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के चौकीदार बनवारी लाल सैनी ने उन्हें सूचना दी की मंदिर में चोरी हो गई है और उसके कमरे को बाहर से बंद करके चले गए है। इस सूचना पर मौके पर समाज के लोगो के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा की मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ है। जिसमे चांदी के 12 छत्र, 1 चांदी का सिंहासन, 6 भामण्डल, पाण्डुशिला, महावीर भगवान की प्रतिमा, अष्टधातु की 1 पाषाण मूर्ति सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस सम्बंध में पुलिस को उन्होंने सूचना दी। सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना के जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घटना की जानकारी ली। राजेन्द्र जैन ने बताया कि अगर कोई कार्यवाही नही हुई तो अलवर व जयपुर सहित समाज के लोगो को सूचना दी जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................