स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाकरों एवं विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

Aug 14, 2025 - 14:20
 0
स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाकरों एवं विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 14 अगस्त। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या एवं हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर आयोजित सांस्कृति संध्या में लोक कलाकारों एवं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये भव्य देशभक्तिपूर्ण रंगारंग कार्यक्रम में मंच पर सतरंगी संस्कृति साकार हो उठी। एक से बढ़कर एक देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति से गुरूवार को यूआईटी ऑडिटोरियम तालियों की गडगडाहट से गुंजायमान रहा।

जिला प्रशासन, पर्यटन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राहुल सैनी एवं अन्य अतिथिगण द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता गीतों की प्रस्तुति दी जिनमें मॉन्टेसरी स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गुरू हरिकिशन द्वारा पृथ्वीराज चौहान गीत, अग्रसेन विद्यापीठ द्वारा सरहद चले सरहद पर हम, एसबीके द्वारा मैं भारत की बेटी हूँ, टीएम द्वारा कोरस, डीपीएस द्वारा तलवारों पर सर वार दिए, सोनी एकेडमी द्वारा झण्डा गीत, सेन्ट पीटर्स द्वारा पहलगांव एवं ऑपरेशन सिन्दूर आधारित सामूहिक प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। फाईनमैन द्वारा मेरे देश की धरती, सनातन धर्म द्वारा नारी की शक्ति, होली मदर द्वारा हम भारत को गायेंगे, सुरजीत द्वारा राजस्थानी, बीएम द्वारा सुभाषचन्द बोस, अन्तरिक्ष द्वारा काली एक्ट, एपीएस द्वारा स्वच्छ शौच एवं संत कृपाल द्वारा देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सीडीओ अनित कुमार, डीईओ सुरेन्द्र गोपालिया सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................