पटवारी परीक्षा, मेहंदी लगाकर आने वाले अभ्यर्थियों को देना होगा एफिडेविट

छात्र ने पूछा सवाल; बोर्ड अध्यक्ष बोले-मेहनत की मेहंदी जिंदगीभर रचेगी, बायोमैट्रिक में होगी दिक्कत

Aug 16, 2025 - 11:32
 0
पटवारी परीक्षा, मेहंदी लगाकर आने वाले अभ्यर्थियों को देना होगा एफिडेविट

जयपुर (सत्यनारायण सैन) अजमेर राजस्थान में पटवारी परीक्षा में पहले अब अभ्यर्थियों को मेहंदी नहीं लगाने की हिदायत दी गई है। ऐसे में अगर कोई अभ्यर्थी अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंचेगा। तो उसे एफिडेविट देने के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी। 3705 पदों पटवारी की परीक्षा 17 अगस्त (रविवार) को 2 पारियों में होगी।

सोशल मीडिया के जरिए एक छात्र ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज से पूछा था। जन्माष्टमी है, तो क्या मेहंदी लगाकर पटवारी भर्ती परीक्षा में आ सकते हैं।

जवाब में आलोक राज ने बताया-
" नहीं यह संभव नहीं होगा। मैं सलाह दूंगा कि अगर महिलाएं या हमारी बहनें 17 अगस्त को पटवारी परीक्षा में बैठ रही है। तो बेहतर होगा कि मेहंदी लगाना अवॉइड करें। क्यों कि मेंहदी से बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस में दिक्कत होगी। जिसके लिए स्टूडेंट को एफिडेविट देना पड़ेगा।

आलोक राज ने आगे कहा- वैसे भी इम्तिहान भी एक व्रत जैसे ही है। इसलिए संयम बरतें, क्यों कि, मेहनत की मेहंदी जिंदगीभर रचेगी।

आलोक राज ने कही ये 3 अहम बातें...

  • 1. जरूरी हो तो फिंगरप्रिंट वाले हिस्से पर न लगाएं मेहंदी
  • 2. फेस स्कैनिंग से लेकर हैंडराइटिंग सैंपल तक, हर स्तर पर जांच
  • 3. डेढ़ साल से एक भी डमी कैंडिडेट नहीं पकड़ा गया
  • 3,705 पदों पर 2 पारी में होगी परीक्षा
  • 6,76,000 अभ्यारियो ने किया आवेदन

1030 परीक्षा केंद्र 38 जिलों में बनाए गए

पटवारी भर्ती परीक्षा में परीक्षा अभ्यर्थी को 5 दिन तक फ्री यात्रा कर सकते हैं 15 से 19 तक यह यात्रा अभ्यर्थियों के लिए फ्री रहेगी 595 अतिरिक्त बसें लगाई गई पटवारी परीक्षा के लिए

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................