प्रदेश के सभी जिलों में एसपी को हर दो दिन में करना होगा पुलिस थानो का निरीक्षण

Feb 3, 2026 - 14:31
 0
प्रदेश के सभी जिलों में एसपी को हर दो दिन में करना होगा पुलिस थानो का निरीक्षण

 जयपुर (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) प्रदेश के सभी जिलों में एसपी को हर दो दिन में एक पुलिस थाने का निरीक्षण करना होगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस थानों में सुधार के लिए यह नई पहल शुरू की गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार फरवरी माह में प्रत्येक जिले के एसपी दो दिन में कम से कम एक पुलिस थाने का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा लंबित शिकायतें, पुलिस थाने का अपराध संबंधी कार्य, थाने व स्वागत कक्ष कही साफ-सफाई व रख-रखाव, महिला पुलिसकर्मियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, सीसीटीवी का रख-रखाव जैसी व्यवस्थाओं का परीक्षण करेंगे। थाने में शिकायतों को समाधान करने, अपराध में सुधार और अपराधियों को पकड़ने के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे। 

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश के पुलिस थानों में सुधार, महिला पुलिसकर्मियों के लिए उपयुक्त एवं जनमित्र थाने के रूप में पहचान बनाने तथा कार्यप्रणाली बेहतर करने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा नई पहल की गई है। एसपी की ओर से फरवरी माह में किए गए पुलिस थानों के आकस्मिक एवं औचक निरीक्षण करने की तैयार होने वाली रिपोर्ट को मार्च के प्रथम सप्ताह में जयपुर में स्थित पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा तथा रिपोर्ट भेजने की जिम्मेदारी पुलिस रेंज आईजी की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................