महाराजाधिराज केसवराय जी मंदिर में मटकी फोड़ का कार्यक्रम हुआ आयोजित

Aug 16, 2025 - 11:24
Aug 16, 2025 - 13:52
 0
महाराजाधिराज केसवराय जी मंदिर में मटकी फोड़  का कार्यक्रम हुआ आयोजित

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की अच्छे-खासी भीड़ दिखाई दी जो देर रात तक जारी रही l उदयपुरवाटी कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर अच्छी खासी सजावट की गई थी मंदिरों में सुबह से ही भजन कीर्तन भी हो रहे हैं l  कस्बे में स्थित महाराजाधिराज केशवराय जी के मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया l मंदिर के पुजारी राजेंद्र पाटील एवं कान्हा पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पिछले कई सालों से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l महिलाएं  कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर केशवराज जी के मंदिर में भजन कीर्तन करते हुए जमकर झूमी l मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट भी की गई l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................