दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गोवंश से भरी पिकअप पलटी: एक युवक और दो गायों की मौत, एक घायल; अलवर रेफर

Aug 16, 2025 - 12:50
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गोवंश से भरी पिकअप पलटी: एक युवक और दो गायों की मौत, एक घायल; अलवर रेफर

गोविन्दगढ़ (अलवर) दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर आज शनिबार तड़के गोविंदगढ़ के पास गोतस्करों की पिकअप पलट गई। पिकअप में सवार एक युवक की मौत हो गई। जिसके शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं दूसरा 20 साल का युवक गंभीर घायल है। जिसका जिला अस्पातल में इलाज जारी है। पिकअप में तीन गाय एवं 1 बछड़े सहित 4 गोवंश थे। जिनमें से दो की मौत हो गई।

गोविंदगढ़ थानाधिकारी बनेसिंह मीणा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 4 बजे सूचना मिली थी कि कोई पिकअप पलट गई। उसके बाद दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस हाइवे पर पहुंचे हैं। तब पिकअप पलटी मिली। पिकअप में सवार एक अज्ञात युवक का शव मिला। जिसका शव गोविंदगढ़ अस्पताल में रखा गया है। वहीं दूसरा युवक गंभीर घायल है। जिसका पैर फैक्कर है। पिकअप में तीन गाय व एक बछड़ा मिला है। घायल युवक तारीफ जो ऊंटावड़ नूंह मेवात का है। जिसकी उम्र करीब 20 साल है। वह अभी बेहोश है। उसके होश में आने के बाद पुलिस को पूरी जानकारी मिल सकेगी। अभी पुलिस सुरक्षा में मायल का इलाज जारी है।

पुलिस का मानना है कि आसपास के लोगों से पता चला कि पिकअप में तीसरा भी कोई व्यक्ति था। जिसके बारे में अभी जांच की जा रही है। मृतक ने काली पेंट पहनी है। ऊपर शर्ट है। जिसके हुलिए के अनुसार पुलिस पहचान करने में लगी है। प्रारंभिक तौर मृतक नूंह मेवात का रहने वाला है। लेकिन अभी घायल युवक को होश नहीं आया है। जिसके कारण पहचान नहीं हो सकी है। जैसे ही युवक को पहचान होगी। उसके बाद मृतक का पता चल सकेगा। पुलिस ने जताया कि पिकअप हरियाणा नंबर की है। जिसमें तीन गोवंश थे। 2 गोवंश भी मर गया। तीसरी गाय भी घायल हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................