गोविंदगढ़ में जन्माष्टमी की धूमः शोभायात्रा में निकलीं मनमोहक झांकियां, मंदिरों में विशेष सजावट, माखन मटकी के कार्यक्रम
गोविन्दगढ़, (अलवर)गोविन्दगढ़ कस्बे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शाम 5 बजे शोभा यात्रा निकल गई जिसमें महिलाएं कलश लेकर निकली साथ ही शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां भी निकल गई। यह शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजारों से होकर निकली जहां कस्बेवासियों के द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
गोविंदगढ़ कस्बे में श्री राधा कृष्ण मंदिर ,गणेश मंदिर ,खेड़ापति हनुमान मंदिर ,सीतारामजी मंदिर ,जगन्नाथ जी मंदिर ,गोविंद देव जी मंदिर ,खाटू श्याम जी मंदिर में विशेष सजावट की गई। वही गोविंदगढ़ कस्बे के वार्ड 8 में माखन मटकी का कार्यक्रम रखा गया
रामबास के राधा कृष्ण मंदिर पर भी माखन मटकी का कार्यक्रम रखा गया जहां पर लोगों का जोश देखते हुए बन रहा था। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आज रात 12:00 बजे सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके उपरांत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।


