शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा-बयाना के निर्वाचन संपन्न :सत्यप्रकाश शर्मा अध्यक्ष व रामेश्वर गुर्जर मंत्री निर्वाचित
बयाना (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा-बयाना के वार्षिक निर्वाचन मनमोहन शर्मा निर्वाचन अधिकारी एवं हरिशंकर शर्मा पर्यवेक्षक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के सान्निध्य में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,बयाना में सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुए | जिसमें सत्यप्रकाश शर्मा को अध्यक्ष एवं रामेश्वर गुर्जर को पुनः मंत्री निर्वाचित किया गया |
मनमोहन शर्मा निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन में सभाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ,उपसभाध्यक्ष हजारीलाल,नारायण मीणा, अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपसिंह गुर्जर ,उपाध्यक्ष सुरेश चंद, बबीता जैन , मंत्री रामेश्वर गुर्जर, महिला मंत्री डॉ वीणा गर्ग ,कोषाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ,सदस्यों में बबली कुमार शैलेंद्र कुमार तिवारी, घनश्याम शर्मा, कपिल शर्मा ,प्रधानाचार्य श्रीधरसिंह गुर्जर ,रामनिवास शर्मा, शुगर सिंह तथा प्रदेश महासमिति सदस्यों में राजेंद्र कुमार जैन ,मनीष भारद्वाज, गोपाल कोली ,कृष्ण कुमार कौशिक ,ऊषा वर्मा ,शैलेंद्र तिवारी ,सुरेश चंद ,डॉ वीणा गर्ग, सत्यप्रकाश शर्मा ,रामेश्वर गुर्जर ,कृष्ण कुमार पाराशर, निर्वाचित किए गए इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मानसिंह शेरगढ़, ओमकार शुक्ला ,मुरारी लाल शर्मा ,उमेश चंद गोयल प्रधानाचार्य , कुलदीप गुर्जर, अशोक,खुशवीर, संदीप पाठक मनीषा देशमा, तारावती,मंजू शर्मा, विनोद अग्रवाल, मिश्रीलाल ,धीरज मीणा,अतेश योगी , रेशम बाई मीणा,नगेंद्र गुर्जर उपस्थित रहे | अंत में निर्वाचन अधिकारी मनमोहन शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई।