भरतपुर के करीब 10 हजार श्रमिकों-कारीगरों, लोक कलाकारों को 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी 3000 रुपए पेंशन

Oct 9, 2025 - 14:37
 0
भरतपुर के करीब 10 हजार श्रमिकों-कारीगरों, लोक कलाकारों को 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी 3000 रुपए  पेंशन

भरतपुर, 9 अक्टूबर। श्रमिकों, कारीगरों, रेहड़ी-ठेला लगाने वालों और छोटे व्यापारियों की बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा के लिए राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना लागू कर दी है। योजना का फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनका नाम ई-श्रम पोर्टल पर दर्ज है। 60 साल की उम्र पूरी होने पर हर महीने पेंशन मिलेगी। पेंशनर की मृत्यु पर पति/पत्नी को 50% पारिवारिक पेंशन जारी रहेगी।     
       उपखंड अधिकारी, रूपबास विष्णु बंसल ने बताया कि लाभार्थी नजदीकी ई-मित्र केंद्र या पंचायत समिति कार्यालय रूपबास जाकर सुबह 10 से दोपहर 5 बजे तक 11 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और जीवनसाथी का आधार कार्ड साथ लेकर जाएं। यदि किसी के पास ई-श्रमिक कार्ड नहीं है तो कैंप के दौरान तुरंत बना दिया जाएगा।  

यह विशेष शिविर 11 अक्टूबर 2025 को लगेगा।
मुख्य विशेषताएं और लाभ...
मासिक पेंशन: 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर लाभार्थियों को ₹3,000 प्रति माह पेंशन दी जाएगी। यह पेंशन मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त है ।
आयु सीमा: योजना में 41 से 45 वर्ष आयु वर्ग के श्रमिक ही पंजीकरण करा सकते हैं ।
अंशदान: लाभार्थी को मासिक ₹100 अंशदान देना होगा जबकि शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी।
पारिवारिक पेंशन: लाभार्थी की मृत्यु होने पर उनके जीवनसाथी को 50% पेंशन (₹1,500) मिलती रहेगी ।
सीधे बैंक खाते में भुगतान: पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

ये लोग हैं पात्र...
- असंगठित श्रमिक, पथ विक्रेता (ठेला/फेरी वाले), लोक कलाकार और छोटे व्यापारी।
- राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- मासिक आय ₹15,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- ई-श्रम कार्ड होना जरूरी।
- आयकरदाता और ईपीएफ/ईएसआई स्कीम में शामिल लोग पात्र नहीं होंगे।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................