शहीद डालचंद गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण, देशभक्ति और बलिदान को किया नमन

Jan 15, 2026 - 14:38
 0
शहीद डालचंद गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण, देशभक्ति और बलिदान को किया नमन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले की वैर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रायपुर में अमर शहीद श्री डालचंद गुर्जर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म रहे। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर शहीद के बलिदान को स्मरण करते हुए उपस्थित जनसमूह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद श्री डालचंद गुर्जर की यह प्रतिमा केवल पत्थर की आकृति नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वाेच्च बलिदान की जीवंत प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि शहीदों का जीवन हम सभी के लिए मार्गदर्शक है, जो हमें देश सेवा, अनुशासन और निष्ठा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मंत्री बेढ़म ने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के कारण ही आज हम सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन जी पा रहे हैं।
कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि शहीद श्री डालचंद गुर्जर जैसे वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।
जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि शहीदों की स्मृति में स्थापित प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करती हैं। दिनेश सूपा ने भी शहीद के योगदान को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर महेंद्र खेड़ला, केदार बारां, ग्राम रायपुर के सरपंच दरवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं शहीद के परिजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................